Admission Notices
📢 सूचना / Notice
कार्यालय : प्राचार्य
प्राचार्य संत नारायण स्वामी राजकीय महाविद्यालय
नारायण नगर – पिथौरागढ़
आदेश संख्या : 89 / 2025-26
दिनांक : 24-01-2026
विषय : शीतावकाश घोषित किए जाने के संबंध में
महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों, संविदा प्राध्यापकों तथा उपनल कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय में दिनांक 25-01-2026 से 14-02-2026 तक शीतावकाश घोषित किया जाता है।
दिनांक 16-02-2026 से महाविद्यालय यथावत संचालित होगा।
शीतावकाश के दौरान रविवार एवं राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर महाविद्यालय का कार्यालय एवं पुस्तकालय निर्धारित समयानुसार खुले रहेंगे।
महाविद्यालय में कार्यरत समस्त संविदा प्राध्यापक शीतावकाश के दौरान ऑनलाइन शिक्षण कार्य करते रहेंगे।
सभी प्राध्यापक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी शीतावकाश के दौरान मोबाइल ऑन रखेंगे। निदेशालय अथवा शासन स्तर से उनसे संबंधित किसी भी समिति/कार्य हेतु सूचना अथवा मीटिंग बुलाए जाने पर उपस्थित होना उनकी नैतिक जिम्मेदारी होगी।
समस्त प्राध्यापक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी इस आदेश से अवगत हों तथा अपना पता एवं मोबाइल नंबर कार्यालय अभिलेख में अंकित करना सुनिश्चित करें।
(प्राचार्य)
प्राचार्य
संत नारायण स्वामी राजकीय महाविद्यालय
नारायण नगर (पिथौरागढ़)

